लड़कियों का दिल जीतने के लिए आजमाए वही पुराने डेटिंग टिप्स, जानें यहां

By: Ankur Wed, 20 Jan 2021 5:50:47

लड़कियों का दिल जीतने के लिए आजमाए वही पुराने डेटिंग टिप्स, जानें यहां

लड़कियों को प्रभावित करने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते है। डेट के दौरान लड़के महंगे से महंगे गिफ्ट्स देने के साथ ही हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन जब तक आपकी कोई बात लड़कियों के दिल को नहीं छू जाती तब तक वो मजबूत रिश्ता नहीं बन पाता। ऐसे में आज भी 90 के दशक के पुराने डेटिंग टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं जिनकी मदद से आप लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं पुराने इजहार-ए-इश्क के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लड़कियों का दिल जीत सकते हैं।

dating tips,relationship tips,ways to impress girls ,डेटिंग टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स, लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरीके

खत लिखें

ऑनलाइन डेटिंग के दौर में यदि आप सामने वाले का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो वॉट्सअप आदि पर संदेश भेजने की बजाय खत लिखें या फिर कार्ड पर अपने दिल की बात लिखें। ऐसा करके आप आसानी से लड़की को खास महसूस करवा सकते हैं। लड़की बकायदा इस बात को समझेगी कि आपने सिर्फ उसके लिए इस तरह से मेहनत की है और बहुत जल्द ही आपको परिणाम भी देखने को मिलेगा।

स्ट्रीट फूड वाली हो डेट

लड़कियों को गोल- गप्पे, आइस्क्रीम आदि बहुत पसंद होते हैं। इसलिए जरूरी नहीं है कि हर बार रेस्टोरेंट, कैफे के लिए ही लेकर जाएं। कई बार लड़कियों को यह छोटी- छोटी चीजें बहुत पसंद होती हैं। 90 के दशक में हीरो- हीरोइन इसी तरह की डेट्स पर जाते थे और कितने खुश रहते थे इसलिए आप भी इस तरह के प्रयोग करें। इस दौरान आप अपने हाथ से गोल-गप्पे आदि खिलाएं, यह और भी खास हो जाएगा।

dating tips,relationship tips,ways to impress girls ,डेटिंग टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स, लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरीके

गीत डेडिकेट करें

नब्बे के दशक की फिल्मों में आपने देखा होगा कि किस प्रकार हीरो अपनी हिरोइन को प्यार भरा गीत डेडिकट करता था और हीरोइन बहुत खुश हो जाती थी। किसे अच्छा नहीं लगता कि कोई उसके लिए गीत गाए या किसी खूबसूरत से गीत के शब्दों को किसी के लिए समर्पित करे। आप लड़की के पसंदीदा गायक का भी कोई गीत डेडिकेट कर सकते हैं। यह उसे और भी खास महसूस करवाएगा।

दोस्तों का भी रखें ध्यान

नब्बे के दशक में दोस्तों की बहुत अहमियत हुआ करती थी। इसलिए लड़की की दोस्तों से पंगा न लें क्योंकि ये लोग आपका रिश्ता कभी भी बिगाड़ सकते हैं। इसलिए लड़की के साथ दोस्तों की भी इच्छाओं का सम्मान करें। हंसी- मजाक का ध्यान रखें। खासकर दोस्तों के सामने भाषा का भी विशेष ध्यान रखें। गलत भाषा आपके रिश्ते को बहुत अलग तरीके से प्रभावित कर सकती है इसलिए बहुत ध्यान रखें।

ये भी पढ़े :

# अगर लड़कियों में हैं ये 5 आदतें तो ना करें शादी, बिगड़ सकता हैं आप भविष्य

# रूठे पति को मनाएं मिनटों में, आजमाए ये बेहतरीन तरीके

# इन शुभकामना संदेश के साथ मकर सक्रांति का त्यौहार बनाए और भी स्पेशल

# इन संदेश के साथ मकर सक्रांति पर दें अपनों को शुभकामना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com